spot_img

Morena : चंबल पार कर रहे कुत्ते को मगरमच्छ ने निगला

मुरैना : मुरैना जिले से होकर गुजरी चंबल में ऐसे कई स्थान हैं जहां मगरमच्छ भारी संख्या में हर समय मौजूद रहते हैं। इन स्थानों पर अगर कोई व्यक्ति या जानवर पानी में घुसता है तो उस पर मगर तुरंत हमला कर शिकार कर लेते हैं। आज ऐसा ही एक मामला अंबाह तहसील में कुथियाना गांव के पास को देखने को मिला। जहां चंबल के पानी से होकर गुजर रहे एक कुत्ते को मगर ने निकल लिया। जिस समय यह घटना हुई वहां नावों में कई लोग सवार थे और उन्होंने पत्थर फेंककर मगर को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन मगर ने कुत्ते को अपना शिकार बना ही डाला।

अंबाह क्षेत्र के कुथियाना घाट पर भारी संख्या में मगर रहते हैं। यहां दिन भर लोग नाव के जरिए राजस्थान की ओर जाते हैं तथा उधर से इधर आते हैं। सोमवार को चंबल के कुथियाना घाट पर लोग जब नाव से नदी पार कर रहे थे उसी समय एक कुत्ते ने नदी पार करने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुत्ता आधे रास्ते आ पाया था कि तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उधर कुत्ते की तरफ मगरमच्छ को जाते हुए जब लोगों ने देखा तो लोगों ने वहां पर शोर मचाते हुए कुत्ते को बचाने के लिए पत्थर भी फेंके। पर मगरमच्छ पर उसका कोई असर नहीं हुआ और उसने कुत्ते का शिकार कर लिया। वहीं पर मौजूद एक ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो की जमकर वायरल हो रहा है।

Explore our articles