spot_img

Kathmandu: नेपाल में भी दिखा रेमल चक्रवात का असर

काठमांडू:(Kathmandu) रेमल चक्रवात का असर नेपाल के पूर्वी हिस्से में भी दिखा है। नेपाल के कोशी प्रदेश में मोरंग, सुनसरी और झापा में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रेमल चक्रवात का असर सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल से जुड़े जिलों में तेज आंधी के साथ लगातार बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख गोविन्द झा ने कहा है कि धीरे-धीरे रेमल चक्रवात का असर देश के बाकी हिस्सों में भी दिखेगा। कोशी प्रदेश के साथ ही बागमती और मधेश प्रदेश में भी दोपहर बाद भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि मंगलवार तक रेमल चक्रवात का प्रभाव रहेगा। विभाग ने विशेष बुलेटिन में बागमती और कोशी सहित अन्य नदियों के तट पर रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles