spot_img
Home latest Mumbai: सिंधुदुर्ग के वेंगुर्ले बंदरगाह पर नाव पलटी, दो नाविकों की मौत

Mumbai: सिंधुदुर्ग के वेंगुर्ले बंदरगाह पर नाव पलटी, दो नाविकों की मौत

0
341

मुंबई:(Mumbai): सिंधुदुर्ग के वेंगुर्ले बंदरगाह पर नाव पलटी, दो नाविकों की मौत) सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ले बंदरगाह (Vengurle port of Sindhudurg district) में बीती रात सात नाविकों सहित नाव पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में तीन नाविक तैर कर किनारे आ गए, जबकि दो नाविक अभी भी लापता हैं। शुक्रवार को सुबह से ही लापता नाविकों को खोजने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार 23 मई की रात वेंगुर्ले बंदरगाह पर एक नाव में सात नाविक समुद्र में गए थे। अचानक समुद्र में तेज हवाओं की वजह से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और सात नाविक डूब गए। उनमें से तीन नाविक तैर कर किनारे पर पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच गई। इनमें से चार नाविक लापता थे। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार सुबह दो नाविकों के शव मिले हैं, जबकि अभी दो नाविक लापता हैं।