spot_img

Kolkata: बंगाल में फिर पड़ने लगी भीषण गर्मी, 39 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है। अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से अत्यधिक गर्मी लग रही है।

आसमान में बादल छाए होने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles