spot_img

Siliguri: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

सिलीगुड़ी:(Siliguri) बागडोगरा के गोंसाईपुर में ट्रेन की चपेट (hit by a train) में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास उक्त वृद्ध का शव देखा। जिसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

बाद में आरपीएफ और बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि रेलवे लाइन पार करते समय वृद्ध सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles