spot_img

Mumbai : कल नालासोपारा आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुंबई : (Mumbai) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) 18 मई को नालासोपारा आएंगे। वे नालासोपारा पश्चिम के श्रीप्रस्थ क्षेत्र में स्थित स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे मैदान में दोपहर 1: 30 बजे महायुति से भाजपा के उम्मीदवार हेमंत सावरा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नालासोपारा में 60 फीसदी उत्तर भारतीय समाज के लोग रहते हैं। माना जा रहा है कि उत्तर भारतीय वोट बैंक को अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करने के लिए योगी आदित्यनाथ नालासोपारा आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वसई में चुनावी सभा हुई थी।

भाजपा वसई-विरार जिला प्रचार प्रमुख मनोज बारोट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नालासोपारा में होने वाली सभा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को देखते हुए इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। धूप के कारण यहां आने वालों को तकलीफ न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोगों के लिए सभा स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में महायुति से शिवसेना (अविभाजित) के उम्मीदवार राजेंद्र गावित की चुनावी सभा के लिए योगी आदित्यनाथ नालासोपारा आए थे। इस चुनाव में गावित को सफलता मिली थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पालघर सीट के लिए 20 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट पर महायुति से भाजपा के उम्मीदवार हेमंत विष्णु सावरा चुनाव मैदान में हैं। वहीं बहुजन विकास आघाडी (बविआ) ने बोईसर के विधायक राजेश पाटील और महाविकास आघाडी ने शिवसेना (उद्धव) की प्रत्याशी भारती कामड़ी को मैदान में उतारा है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles