spot_img

Uttarkashi : गंगोत्री हाइवे सोनगाड के पास यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

उत्तरकाशी : (Uttarkashi) गंगोत्री हाइवे सोनगाड के पास टैम्पो ट्रैवलर पलट गया, जिसमें सभी यात्री बाल बाल बच गए। बुधवार को अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन टेम्पो ट्रैवलर संख्या एचआए 55एआर-7404 गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को आपातकालीन नम्बर 108 पर संपर्ककर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आठ लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।

इन तीर्थयात्रियों में 16 वर्षीय विशाल परादिया, 20 वर्षीय वैष्णवी परादिया, 13 वर्षीय ध्रूति परादिया, 39 वर्षीय विशाल कुमार व्यास, 37 वर्षीय नेहा बेन व्यास , 10 वर्षीय नमय कुमार व्यास, 62 वर्षीय उषा बेन रावल , 59 वर्षीय गीता बेन व्यास, 52 वर्षीय अनिल बेन आचार्य, 57 वर्षीय मनोज कुमार आचार्य, 64 वर्षीय अनिल व्यास, 55 वर्षीय दक्ष व्यास, 59 वर्षीय मीता जोशी, 58 वर्षीय दीपक कुमार जोशी, 54 वर्षीय अवनी जोशी, 23 वर्षीय वशिष्टा जोशी, 64 कमलेश देव और 61 अरुणा बेन देव शामिल हैं।

New Delhi : एक अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2026-27 का...

Explore our articles