spot_img

Araria : नेपाली नकली नोट के साथ कुरेसा खातुन गिरफ्तार

अररिया : (Araria) अररिया जिले के भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके मे इन दिनों अवेध कारोबार करने वाले पांव पसार रहे हैं। खासकर जाली नोट के कारोबार करने वाले गिरोह काफी सक्रिय हैं। इसी कड़ी में नेपाल के मोरंग जिका के रंगेली नगरपालिका वार्ड संख्या 9 के दोहमना से नेपाली नकली नोट सहित महिला को नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली की उक्त स्थान मे नकली नोट का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर ईलाका पुलिस कार्यालय रंगेली की टीम के द्वारा सुनवर्सी नगरपालिका के टकुवा निवासी 40 बर्षीया कुरेसा खातुन के पास से पांच सौ के 18 पीस नेपाली नकली नोट कुल नौ हजार रूपये बरामद किया गया।नेपाली नकली नोट सहित गिरफ्तार खातुन को पुलिस हिरासत मे रख अनुसंधान कर रही है।

New Delhi/Mumbai : वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.3 फीसदी पर: आरबीआई

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर पर...

Explore our articles