spot_img

Madhubani: झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में शान्तिपूर्ण माहौल में मतदान प्रारम्भ

मधुबनी:(Madhubani) झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Jhanjharpur Lok Sabha constituency) में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर शांति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य जारी है।डीएम अरविन्द कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को नियत समय पर मतदान प्रारम्भ हुआ। पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ स्वतंत्र निर्भीक निष्पक्ष मतदान को जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम शैलेश कुमार,एडीएम आपदा संतोष कुमार द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।

एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिला के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों सहित दरभंगा जिला के बॉर्डर स्थान जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जांच चलाई जा रही है। कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया है। असामजिक व उपद्रवी तत्वों पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखी जा रही है।

मतदान केन्द्रों पर वोट डालने को आधी आबादी महिला मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को चुनाव प्रारम्भ के समय से ही पूर्ण मुस्तैदी है।

डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सभी जगहों का जायजा लिया जा रहा है। सूचना का आदान-प्रदान जिला नियंत्रण कक्ष से जारी है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles