spot_img

Haridwar: मासूम से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार:(Haridwar) नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस (police) ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपित नाबालिग के मामा और उसका वीडियो वायरल करने के आरोपित की तलाश में जुटी है।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गंगनहर कोतवाली रुड़की में दो मई को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया था कि उसका सगा साला अक्सर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर लाता-ले जाता था। कुछ समय पूर्व एक वीडियो वायरल होने पर शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पीड़िता के पिता ने कोतवाली गंगनहर पर मामा सहित तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी ने बताया कि करीब 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला होने के दृष्टिगत उन्होंने आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को दिए। जिन्होंने खुद मामले की मॉनिटरिंग करते हुए टीमें गठित कीं।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपित मुर्सलीन उर्फ काला निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को पनियाला रोड रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पीड़िता के कथित मामा और वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपित से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वायरल वीडियो एक षड्यंत्र के तहत पीड़िता के सगे मामा ने बनाया था, जिसका उद्देश्य अपनी दूसरी बहन के साथ गिरफ्त में आए आरोपित के नाजायज संबंध से क्षुब्ध होकर उससे बदला लेना था। आरोपित एक मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles