spot_img

Kolkata : दूसरे चरण में बंगाल में हुई है 75.59 फीसदी वोटिंग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को रायगंज, बालूरघाट और दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा सामने आ गया है। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार दोपहर बताया गया है कि तीनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 75.59 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। 2019 में इन तीनों लोक सभा क्षेत्रों में 80.5 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक दार्जिलिंग में 71.89 फीसदी जबकि बालूरघाट में सबसे अधिक 79.09 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं अगर बात करें रायगंज की तो यहां शुक्रवार को 76.18 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। इसके पहले 19 अप्रैल को राज्य में तीन लोकसभा क्षेत्रों अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में वोटिंग हुई थी और कुल 84.57 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles