spot_img

Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह सहित 40 नाम शामिल

रांची : राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बुधवार को जारी इस सूची के संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी जानकारी दे दी है।

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 40 नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के अलावा लक्ष्मीकांत वाजपेई, बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह समेत प्रदेश भाजपा के कई नेता, विधायकों, पदाधिकारियों को भी जगह दी गई है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles