spot_img

Kolkata: इलेक्शन कमीशन के चंगुल में सड़कों पर चल रही कई गाड़ियां, परेशानी बढ़ी

कोलकाता:(Kolkata) चुनाव के समय सड़कों पर चलने वाली किसी भी गाड़ी को पकड़ कर इलेक्शन ड्यूटी में लगाने के चुनाव आयोग के नियमों की वजह से गाड़ी मालिकों की परेशानियां बढ़ रही हैं। खासकर ऐसे लोगों की जो एक राज्य से दूसरे राज्य में अपनी गाड़ियां लेकर जाते हैं। ऐसे ही पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज गए एक ट्रक को पुलिस अधिकारियों ने जबरदस्ती अपने कब्जे में लेकर पहले उसके चालान करने की कोशिश की और जब मीडिया से हस्तक्षेप हुआ तो उसे चुनावी ड्यूटी में लगाने की बात कह कर छोड़ने से मना कर दिया।

गाड़ी के मालिक टीटू घोष ने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि अमूमन बिहार में ही बंगाल की गाड़ियों के साथ ऐसा किया जा रहा है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि गाड़ियों को चुनावी ड्यूटी में लेने का नियम है। यह इमरजेंसी ड्यूटी के तहत आता है। अगर किसी पुलिस अधिकारी ने पहले रुपये वसूली की कोशिश की है तो इस बारे में जांच होगी।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles