spot_img

New Delhi: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार के चुनावी दौरे पर

नई दिल्ली:(New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार का चुनावी दौरा करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सबसे पहले दोपहर 12ः30 बजे भागलपुर के सेंडिस कंपाउंड, इसके बाद दोपहर दो बजे खगड़िया के भगवान हाईस्कूल गोगरी जमालपुर और यहां के बाद तीन बजकर पचपन मिनट पर मधुबनी में राजनगर के राज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles