spot_img

Kolkata: ममता का दुलारा शाहजहां अब मिमिया रहा है – शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता:(Kolkata) बंगाल भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) ने एक बार फिर शेख शाहजहां को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी का दुलारा शेख शाहजहां जो पहले गरजा करता था वह अब मिमियाने लगा है। इसी तरह से समय बदलता है।

बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेख शाहजहां के दो वीडियो शेयर किए। इनमें से एक वीडियो में शाहजहां शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय एजेंसियों को धमकी देता हुआ सुना जा सकता है जबकि दूसरे में वह केंद्रीय एजेंसियों की हिरासत में रोनी सूरत बनाकर धीमी आवाज में मीडिया वालों से बात नहीं करने की गुहार लगा रहा है।

इसके साथ शुभेंदु ने लिखा है, “समय कैसे बदलता है! संदेशखाली का ममता का “नीली आंखों वाला लड़का” पिंजरे में बंद है, उसकी दहाड़ फुसफुसाहट में बदल गई है। यह उनके जैसे लोगों के लिए एक सबक है। यह कभी न भूलें कि भारत में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।”

Explore our articles