spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से 13 दिनों में 17 लोगों की मौत

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 13 दिनों तक हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से 17 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो गए हैं। मराठवाड़ा के करीब 853 गांव प्रभावित हुए हैं और 15 हजार किसानों की 8 हजार हेक्टेयर की फसलें प्रभावित हुई हैं। यह जानकारी मराठवाड़ा विभागीय आयुक्त की ओर से किए गए सर्वे में मिली है।

मराठवाड़ा के कई जिलों में 9 से 21 अप्रैल तक 13 दिनों तक बेमौसम बारिश हुई। इसके साथ ही कई तहसीलों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद औरंगाबाद विभागीय आयुक्त ने मराठवाड़ा के नुकसान ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे करवाया। इस दौरान मराठवाड़ा में 17 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। इस घटना में 602 घरों को भी नुकसान हुआ है और 280 छोटे-बड़े जानवर भी मारे गये हैं। छत्रपति संभाजीनगर शहर में शनिवार को हुई तूफानी हवा और बिजली के साथ बेमौसम बारिश से कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूट गये हैं। इससे महावितरण को करीब 1 करोड़ 70 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। शहर के महावितरण के 27 में से 13 सबस्टेशन बंद हैं। इससे गारखेड़ा, पुंडलिकनगर जैसे कुछ इलाकों में 26 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, लेकिन इन इलाकों में इस समय बिजली के सब स्टेशनों के मरम्मत का काम जारी है। बारिश का असर मराठवाड़ा के 481 गांवों में देखा गया है और जिलाधिकारी की टीम नुकसान भरपाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles