spot_img

Hisar : छुट्टी लेकर चला नेवी का जवान नहीं पहुंचा घर, मोबाइल भी है बंद

हिसार : नौकरी से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला एक नेवी जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नेवी जवान 28 वर्षीय राहुल 15 अप्रैल को हांसी पहुंच गया था, मगर हांसी पहुंचने के बाद भी वह आज तक अपने घर प्रेम नगर नहीं पहुंचा। राहुल के अचानक लापता होने के कारण परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने राहुल के पिता जयपाल के बयान पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जयपाल ने बुधवार को बताया कि उसका बेटा मर्चेंट नेवी में सर्विस करता है और वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। दो दिन पहले 15 अप्रैल को उसके पास राहुल का फोन आया था और उसने कहा था कि वह हांसी पहुंच गया है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा है। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

जयपाल ने बताया कि उसने व उसके परिवार ने अपने स्तर पर राहुल के दोस्तों व रिश्तेदारों से संपर्क कर राहुल के बारे में पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। जयपाल ने बताया कि राहुल की इसी महीने शादी होने वाली है और उसका इस प्रकार से लापता होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ। परिवार को आशंका है कि कहीं राहुल के साथ कोई अनहोनी घटना तो नहीं हो गई हो। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर राहुल के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles