spot_img

New Delhi : कैब ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली : लाल किला के बाहर देर रात गोली मारकर एक कैब ड्राइवर की हत्या और एक लड़के को गोली मारकर घायल करने के मामले का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाने में कामयाब रही।

डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने बताया कि जब कैब का और ई रिक्शा के साथ टक्कर हो गया था। तो दोनों में वहां पर बहस बाजी होने लगी और झगड़ा होने लगा। इसी दौरान जो ये आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, वह भी वहां पर पहुंच गए थे। यह लोग इस चक्कर में लग गए थे कि झगड़े के बीच मौका देखकर लोगों के पॉकेट से पैसा निकाल लें। उन्होंने कैब ड्राइवर और रिक्शा वाले के पॉकेट से पैसा निकाल भी लिया था। कैब ड्राइवर ने उसे पकड़ लिया और फिर उससे झगड़ा होने लगा।

आरोपितों को लगा की सबके सामने उनकी पोल खुल जायेगी, तो वे भगाने के लिए गोली चलाई जो कैब ड्राइवर को लग गई और वहां पर 15 साल के एक लड़के के पैर में भी लगी और फिर वहां से वे सभी आरोपित भाग गए। बाद में दोनों घायलों को नजदीक के एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया जहां कैब ड्राइवर की मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रुखसार उर्फ अनीता, साजिद और सलमान के रूप में हुई है। यह तीनों खजूरी खास और लोनी के रहने वाले हैं। अनीता पर और साजिद पर पहले से कई केस दर्ज है। इस मामले में चौथे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

Bhubaneswar : ओडिशा में घोषित 77 बांग्लादेशियों में 73 निर्वासित किए : मुख्यमंत्री माझी

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) ओडिशा सरकार (Odisha government) ने राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से रह रहे 77 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की...

Explore our articles