spot_img

Varanasi : राम नवमी पर्व पर नमामि गंगे ने रामघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी:(Varanasi ) चैत्र नवरात्र के रामनवमी (Ram Navami of Chaitra Navratri) पर बुधवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने रामघाट को अपने श्रमदान से चमका दिया। घाट पर और गंगा के किनारे स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर सदस्यों ने लोगों से गंगा के संरक्षण की अपील की। साथ ही पौराणिक रामघाट पर सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया।

प्रभु श्री राम के भजनों के बीच रामघाट पर इधर-उधर बिखरी गंदगी को टोकरी में समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जगत का कल्याण करने के लिए और रावण का वध करने के लिए भगवान ने राम का अवतार लिया। रामनवमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है। भगवान राम की गंगा के प्रदूषण रूपी बुराई को समाप्त करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। आयोजन में ऋतुराज सिंह, अनंत तिवारी, सुमन मेहरोत्रा, घनश्याम पांडेय आदि ने भी भागीदारी की।

Kathmandu : नेपाल मेडिकल काउंसिल ने १७ डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द किया

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल मेडिकल काउंसिल (Nepal Medical Council) ने नेपाली नागरिकता छोड़ चुके 17 डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। काउंसिल...

Explore our articles