spot_img

Mumbai : वामिका और अकाय को लेकर भारत लौटीं अनुष्का शर्मा

मुंबई : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए जनवरी में लंदन रवाना हुए थे। कोहली ने अपने परिवार को समय देने के लिए टेस्ट मैचों से ब्रेक लिया था। विराट कोहली अपनी बेटी के जन्म के बाद और आईपीएल के मौके पर मार्च महीने में अकेले ही भारत आ गए थे। अब अनुष्का भी अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ भारत लौट आई हैं।।

पिछले कई दिनों से खबरें मिली रही थीं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने दोनों बच्चों के साथ भारत लौटेंगी। आखिरकार महीनों के इंतजार के बाद अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ भारत लौट आई हैं। इस संबंध में पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है और लिखा, ‘अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर बेबी की झलक दिखाई और अनुष्का ने पैपराजी से अनुरोध किया कि वे दोनों बच्चों की तस्वीरें न लें। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही सभी के लिए एक पार्टी का आयोजन करेंगी।

इस बीच, विराट-अनुष्का कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों को पावर कपल के तौर पर जाना जाता है। अनुष्का ने वर्ष 2021 में वामिका को जन्म दिया। अब हर तरफ विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे यानी अकाय की चर्चा हो रही है। अब ये देखना अहम होगा कि अनुष्का आईपीएल मैच के लिए मैदान में मौजूद रहेंगी या नहीं।

Mumbai : ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में भावुक हुए अक्षय कुमार

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया (Wheel of Fortune India) 27 अप्रैल को अपने ग्रैंड...

Explore our articles