spot_img

Rewa: रीवा में बोरवेल में गिरे मासूम को 38 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, रेस्क्यू जारी

रीवा:(Rewa) मध्य प्रदेश के रीवा जिले (Rewa district of Madhya Pradesh) में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 38 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चा शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुले बोरवेल में गिरा था। इसके बाद से ही मौके पर लगातार रेस्क्यू चल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे भी एनडीआरएफ की टीम सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई थी। बच्चा 70 फीट गहराई पर फंसा है।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है। कैमरे और एलईडी के माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई गई है, ताकि बच्चे तक आसानी से पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि रीवा जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में स्थानीय निवासी विजय कुमार आदिवासी का छह साल का बेटा मयंक आदिवासी शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर के पास खेत में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मयंक अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles