spot_img

Moradabad : दिल्ली पीआरएस की सेवाएं 12-13 अप्रैल की मध्यरात्रि में साढ़े चार घंटे स्थगित रहेंगी

मुरादाबाद : उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि 12-13 अप्रैल की मध्यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से तड़के चार बजकर 15 मिनट तक दिल्ली पीआरएस सेवाएं अस्थाई रूप से स्थगित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए रेलवे अधिकारियों, कर्मियों ने तैयारी कर ली है। वहीं यात्रियों को इस अवधि में किसी भी असुविधा के लिए बचने के लिए जनहित में पूर्व में ही सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त समय अवधि में स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। इसमें आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं शामिल हैं। यह सभी सेवाएं लगभग साढ़े 4 घंटे तक बाधित रहने के बाद पुन: 13 अप्रैल को तड़के 4 बजकर 15 मिनट बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles