spot_img

New Delhi : हांगकांग के न्यू लकी हाउस में लगी आग, 5 की मौत और 27 घायल

नई दिल्ली : (New Delhi) हांगकांग में एक इमारत में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हैं।आग हांगकांग के न्यू लकी हाउस नामक इमारत में लगी। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है। सुबह 7.53 बजे आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आग पहली मंजिल पर स्थित एक जिम में लगी थी।

Explore our articles