spot_img

New Delhi : दस नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने शपथ ली

नई दिल्ली : (New Delhi) राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar) ने बुधवार को राज्यसभा के दस नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।शपथ संसद भवन में दिलाई गई, जहां राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी.के. मोदी भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण करने वालों में मयंकभाई जयदेवभाई नायक, नारायणसा के. भंडागे, मिलिंद मुरली देवड़ा, अजीत माधवराव गोपचड़े, रेणुका चौधरी, अमरपाल मौर्य, संजय सेठ, रामजी लाल सुमन, सागरिका घोष और ममता ठाकुर शामिल थी।

Explore our articles