spot_img

Nahan : बदलते मौसम में आयुर्वेद के हिसाब से रहें स्वस्थ : डॉ जयदीप

नाहन : इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है जिसके चलते कटी प्रकार के रोगों में भी वृद्धि हो रही है। सिरमौर जिला में इन दिनों कफ ,खांसी व् एसिडिटी के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार 15 मार्च से 15 मई तक बसंत ऋतू चल रही है जिसके चलते यदि आहार विहार में यदि असावधानी रह जाये तो इस प्रकार के रोग पनपने लगते हैं।

नाहन के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ जयदीप ने बताया कि इस ऋतू में हमे कुछ सावधान रहने की जरूरत रहती है और अत्यधिक ठंडे भोजन, बासी भोजन से कफ बनता है जिसके चलते अनेक प्रकार के रोग जैसे अपचन, खांसी, एसिडिटी होने लगती है। इसलिए हमे अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डॉ जयदीप ने बताया कि अयुर्वेद के अनुसार हमे इन दिनों भारी भोजन, अधिक मीठा, तला व् ठंडा आहार नहीं लेना है व् इस समय गर्म भोजन लेंख्व्या याम करें, सेर करें व् दोपहर में सोना नहीं है। यदि इन सब चीजों का ख्याल रखेंगे तो रोगो से दूर रहेंगे।

Explore our articles