spot_img

Ranchi : चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में डीजी सीआईडी को हाई कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

रांची : साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में आरोपित कुलदेव साह की दो क्रिमिनल अपील मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को डीजी सीआईडी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है।

इससे पहले मामले के अनुसंधानकर्ता की ओर से कोर्ट से आग्रह किया गया कि गुमशुदा दोनों बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिकस यानी फिंगरप्रिंट्स, आंखों के रेटिना उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बच्चों को खोजने में सहायता मिले। हालांकि कोर्ट ने इस संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया है। कोर्ट ने कहा कि आधार कार्ड से संबंधित ऐसी पर्सनल चीजों की जानकारी आसानी से नहीं दी जाती है। न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता प्रत्यूष लाला एवं अधिवक्ता दीपक साहू ने पैरवी की। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने कुलदेव शाह एवं पप्पू शाह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles