spot_img

Dehradun : कांग्रेस ने बाबा साहब का किया अपमान, मोदी सरकार गरीबों के सच्चे हितैषी

देहरादून : (Dehradun) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य (National President of Scheduled Caste Morcha Lal Singh Arya) ने कांग्रेस पर बाबा साहब का अपमान करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी गरीबों के विकास की सुध नहीं ली, केवल नारे लगाए गए। मोदी सरकार में अनुसूचित जाति के हितों की चिंता हीं नहीं उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस दौरान रिस्पना स्थित लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित भाजपा मीडिया सेंटर में अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को संविधान विरोधी है,अंबेडकर विरोधी है, विकास विरोधी बताया।

उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने लाभ लेने के लिए केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है,जबकि सच्चाई बिल्कुल अलग है। मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में अनुसूचित जाति और सभी प्रकार के गरीब तबका के विकास को लेकर गंभीर रही और योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। यही कारण है कि देश का दलित समाज में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति भाव दिख रहा है। हम इसी विकास कार्य को लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए गरीबों की नहीं अपनी चिंता की है। कांग्रेस शासन में अनुसूचित जाति को कोई लाभ नहीं हुआ। बाबा साहब भीमराव राव अंबेडकर को 1952 के प्रथम चुनाव में कांग्रेस ने हराने का काम किया। कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश में 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है।

अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों के साथ साहसिक निर्णयों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश का उत्तराखंड पहला राज्य हौ जिन्होंने समान नागरिक संहिता विधेयक को लाने का काम किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी को बधाई देता हूं। उत्तराखंड में कठोर धर्मांतरण कानून लागू किया है। राज्य में गरीबों को अस्पताल में दवाइयां निशुल्क मिलने के साथ ही 03 गैस सिलेंडर फ्री में मिल रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,प्रदेश प्रवक्ता और राजपुर विधायक खजान दास, भगवत प्रसाद मकवाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Mumbai : गौरी संग रिश्ते पर बोले आमिर, कहा- अब जिंदगी में सुकून है

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता आमिर खान (Actor Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि...

Explore our articles