spot_img

Haridwar: मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है जनता : बंसल

हरिद्वार:(Haridwar) राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल (Rajya Sabha member Naresh Bansal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। देश की जनता नरेन्द्र मोदी (public narendra modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इसी के चलते जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को आईडीपीएल ऋषिकेश में विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसमें हरिद्वार की 14 टिहरी की 6 और पौड़ी की 3 विधानसभाओं के लोग शामिल होंगे।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा पुनः तीसरी बार केन्द्र में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए थे और जो पार्टी ने घोषणापत्र में कहा था उन सभी को पूरा करने का कार्य किया। यही कारण है कि जनता स्वयं मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में आ चुकी है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि जनता के साथ राजनेताओं, उद्योगपतियों और तमाम लोगों के मन में सरकार बनने को लेकर कोई संशय नहीं है।

बंसल ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओ, जबकि विपक्ष के मंच पर भ्रष्टाचारियों की भरमार दिखायी देती है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है, यदि वे भ्रष्टाचारी थे तो पार्टी में रहते हुए उनको बाहर का रास्ता क्यों नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश के हर भाग और हर वर्ग के व्यक्ति का विकास हुआ है। पीएम मोदी ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालकर सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया है। मोदी राज में ही भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बना। अब भारत आने वाले समय में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि विश्व बाजार में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि आपदा के समय में भी भारत की अर्थव्यवस्था सदृढ़ रही। पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार से पूर्व देश में केवल एक ही एम्स हुआ करता था। अटल जी की सरकार ने 6 नए एम्स बनवाए, जबकि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में 15 एम्स बनाए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, डा. विशाल गर्ग, विकास तिवारी मौजूद रहें।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles