अररिया : जिले के फुलकाहा थाना पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है,जहां बीते शनिवार की शाम सोनापुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं फुलकाहा वार्ड संख्या 5 निवासी 52 वर्षीय संजय कुमार पिता -बिंदेश्वरी प्रसाद साहा को फुलकाहा बाजार से थाना लाकर बुरी तरह पिटाई की।लाठी डंडे के साथ की गई प्रधानाध्यापक के साथ पिटाई से उसके शरीर में गहरे जख्म के निशान बन गए हैं,जिसे लेकर पीड़ित हेडमास्टर ने रविवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा से मुलाकात कर उन्हें आवेदन सौंप दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि डीएम,एसपी समेत डीईओ को भी दिया है।पीड़ित हेडमास्टर संजय कुमार का इलाज नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
फारबिसगंज एसडीपीओ को दिए गए आवेदन में पीड़ित हेडमास्टर संजय कुमार ने बताया कि वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सोनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर है। बीते शनिवार 6 अप्रैल के शाम 6 बजे स्कूल से वापसी के क्रम में फुलकाहा चौक के समीप सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर सब्जी की खरीदारी कर रहा था। इसी क्रम में दो सादे लिबास में आए व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल को लेकर जाने लगा। जिसे दौड़कर उन्होंने पड़ा और मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर पूछताछ की तो एक व्यक्ति कॉलर पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बाजार से थाना लेकर चला गया।अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि थाना लाने वाला सादे लिबास वाला वह व्यक्ति फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन है, जिन्होंने थाने में एक कमरे में नीचे फर्श पर बिठाकर लात घुस्सा के साथ लाठी डंडा से उनके ऊपर प्रहार किया,जिससे उनके शरीर में कई जख्म बन गए।
उन्होंने बताया है कि सूचना के बाद पीड़ित मास्टर के बड़े भाई सुजीत कुमार साहा थाना पहुंचकर उन्हें छुड़ाया और फिर नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिसिया पिटाई से उनके शरीर में काफी कष्ट है और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी उनकी ड्यूटी लगी है। घटना के बाद मानसिक रूप से वे पीड़ित है और पुलिसिया व्यवहार के कारण सामाजिक छवि भी उनकी धूमिल हुई है।
मामले पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने की बात कही और कहा कि जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


