spot_img

Prayagraj : रेलवे लोकसभा चुनावों में प्रतिबन्धित सामानों को हरसम्भव रोकने का कर रहा प्रयास

चेकिंग में कुल 85 लाख रूपये तक की हुई जप्ती

प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सजग है। सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों व गाड़ियों में रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार 24 घण्टे कड़ी चेकिंग व निगरानी की जा रही है। मण्डल स्तर पर गठित इन विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों व गाड़ियों में चेकिंग के मार्च से 04 अप्रैल तक लगभग 85 लाख रूपये की कुल जप्ती हुई है।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे अमिय नन्दन सिन्हा के निर्देशन में आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रतिबन्धित सामानों के रेल से परिवहन को रोकने के लिए विशेष टीमों का मण्डल स्तर पर गठन किया गया है। रेल सुरक्षा बल की सभी पोस्टों, अपराध शाखा व विशेष असूचना शाखाओं को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिबन्धित सामान जैसे सोना, चांदी, गांजा, शराब, अवैध हथियार व अन्य सामानों को जप्त किया गया।

पीआरओ ने बताया कि मण्डल स्तर पर गठित इन विशेष टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश राज्य के परिक्षे़त्र में लगभग रू 18 लाख नगद, 19,95,435 के अन्य नशीले पदार्थों रू. 11,17,000 रू. की कीमती धातु, रू 3,00,046 की शराब, रू 1,25,000 के अवैध हथियार तथा मध्य प्रदेश के परिक्षे़त्र में लगभग रू 27,50,000 की कीमती धातु व 4,31,000 के अन्य नशीले पदार्थों की जप्ती करते हुए लगभग 85 लाख रूपये की कुल जप्ती अभी तक सुनिश्चित की गई। प्रतिबन्धित सामानों व आरोपियों को जीआरपी, सिविल पुलिस, कानून प्रवर्तन एजेन्सियों को सुपुर्द किया जा चुका है। यह चेकिंग अभियान चुनाव सम्पन्न होने तक लगातार जारी रहेगा।

Lucknow : दर्शक दीर्घा में बैठाए गए हैं मंत्रीः अखिलेश यादव

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने...

Explore our articles