spot_img

Mumbai : अंबरनाथ में पानी की टंकी साफ करते समय करंट लगने से 3 मजदूरों की मौत

मुंबई : (Mumbai) अंबरनाथ के जांभुल गांव में गुरुवार को सुबह पानी की टंकी (water tank in Jambhul village of Ambernath) साफ करते समय करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

आज सुबह अंबरनाथ के जांभुल गांव में पानी की टंकी का सफाई कार्य शुरू था। उसी समय अचानक पंपिंग मोटर से बिजली का करंट पानी में उतर गया। इससे टंकी साफ कर रहे तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मजदूरों की पहचान गुलशन मंडल, राजन मंडल और शालिग्राम कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना की गहन छानबीन जारी है और इस घटना से इलाके में आक्रोश है।

Mumbai : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा (Indian fast bowler Harshit Rana) आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोट की चिंता में हैं।...

Explore our articles