spot_img

Mumbai: सांगली में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में चार मजदूरों की मौत, 12 घायल

मुंबई:(Mumbai) सांगली जिले में सोमवार आधी रात सांगली-सोलापुर हाइवे पर गन्ना मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें चार की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक लड़का और एक लड़की है। इस घटना में 12 गन्ना मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को मिरज स्थित सरकारी अस्पताल (Government Hospital at Miraj) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार आधी रात को सांगली सोलापुर हाइवे पर गन्ना मजदूरों के लेकर एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। इस ट्रैक्टर में गन्ना मजदूर और उनके बच्चे भी थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मिरज सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर सोलापुर जिले की मंगलवेड़ा तहसील के चिकलगी गांव के निवासी थे। स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Explore our articles