spot_img

New Delhi : देश का हिस्सा दूसरे को सौंपने वाले मां भारती का हित नहीं सोच सकतेः नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ की धरती से रविवार को एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रष्टाचार हटाओ, जबकि विपक्ष का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाओ के नारे से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है। आज बड़े-बड़े नेता जेल में हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी नहीं मिल रही है। उनकी सरकार न केवल भ्रष्टाचार मिटा रही है बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा लूटे गए धन को लौट रही है। अब तक प्रवर्तन निदेशालय 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है और उन्हें जनता का धन लौटना होगा।

कच्चाथीवू द्वीप का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलती की कीमत देश के मछुआरों को चुकानी पड़ रही है। इसके चलते द्वीप की तरफ जाने वाले मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। वहीं तमिलनाडु में सरकार चला रही द्रमुक ने इस मुद्दे पर मुंह पर ताला लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का टुकड़ा कर दूसरे को सौंप देने वाले मां भारती के हित के बारे में नहीं सोच सकते।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। उनके पोते जयंत चौधरी को संसद में बोलने नहीं देने पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जयंत को छोटा भाई कहकर संबोधित किया और कहा कि जब वे अपने नेता चौधरी चरण सिंह के बारे में बोल रहे थे तो विपक्ष ने उनकी आवाज को रोकने का प्रयास किया, उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। इसके लिए विपक्ष के नेताओं को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति में पिछले 10 सालों में आए सुधार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब गन्ना किसानों के साथ हेरा-फेरी बंद हो गई है। उनकी सरकार की मंशा गन्ने को केवल चीनी गुड़ तक सीमित रखने की नहीं बल्कि उससे ईंधन बनाने की भी है। देश में अब 500 करोड़ लीटर इथेनॉल बनाया जाता है। इससे किसानों के खाते में 70 हजार करोड़ रुपया गया है। जबकि इससे पहले चीनी मिलों पर उनका बकाया रहता था। मोदी सरकार देश में सबसे बड़ी भंडारण योजना चल रही है, श्री अन्न जैसे विकल्प पैदा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-नीत एनडीए के उम्मीदवारों अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, संजीव बालियान, चंदन और प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरठ क्षेत्र के लिए उनकी सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। पहला ‘नमो भारत’ कॉरिडोर मेरठ को मिला, मेट्रो पर काम चल रहा है। मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। इन सब कार्यों से क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा हो रहे हैं। उन्होंने 19 एवं 26 अप्रैल को इस क्षेत्र में होने वाले मतदान में लोगों से बढ़-चढ़कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles