spot_img

Palamu: नक्सलियों को आर्म्स सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में एलएमजी समेत कई हथियारों की मैगजीन बरामद

पलामू:(Palamu) लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाया रही है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों को आर्म्स की सप्लाई करने वाले दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस ने इन दोनों हथियार सप्लायरों को झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एलएमजी समेत कई आधुनिक हथियारों की मैगजीन भी बरामद की है।

पुलिस गिरफ्तार दोनों सप्लायरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, हथियार सप्लायर प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी को हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया।

Karachi : बांग्लादेश दौरे के लिए अब्बास की पाक टीम में वापसी

कराची : (Karachi) अगले महीने के बांग्लादेश दौरे (36-year-old fast bowler Mohammad Abbas) के लिए 36 वर्ष के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पाकिस्तान...

Explore our articles