spot_img

Mumbai : विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा होली त्योहार के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09403/09404 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन (2 फेरे): ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल रविवार, 24 मार्च 2024 को अहमदाबाद से 07.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09404 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल सोमवार, 25 मार्च 2024 को दानापुर से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को सुबह 10.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, उधना, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09053/09054 सूरत-बरौनी स्पेशल ट्रेन (2 फेरे): ट्रेन संख्या 09053 सूरत-बरौनी स्पेशल शनिवार, 23 मार्च, 2024 को सूरत से 08.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09054 बरौनी-सूरत स्पेशल रविवार, 24 मार्च, 2024 को बरौनी से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 05.45 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उधना, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09093/09094 उधना-आरा-वलसाड अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 फेरे): ट्रेन संख्या 09093 उधना-आरा सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, 19 मार्च, 2024 को उधना से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 01.30 बजे आरा पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09094 आरा-वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 21 मार्च, 2024 को 03.30 बजे आरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.15 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और बक्सर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09093 का अतिरिक्त ठहराव बारडोली स्टेशन पर होगा और वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09094 का ठहराव भेस्तान स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09403 एवं 09053 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव के समय और संयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles