spot_img

Nainital : महिला होल्यारों ने पारंपरिक होली गीत गाकर किया मंत्रमुग्ध

नैनीताल : श्रीराम सेवक सभा के तत्वाधान में रविवार को 28वें फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिला होल्यारों ने पारंपरिक होली गीत गाकर कार्यक्रम में आये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाउंनी महिला होली की प्रसिद्ध और आकर्षक विधा ‘स्वांग’ का भी प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में भगवान गणेश, शिव एवं राधा-कृष्ण की ‘सिद्धि को दाता बिघ्न विनाशन, होली खेले पशुपति नाथ, मोहन गिरधारी, राधे राधे, जहां जाओगे बांके बिहारी, बांके बिहारी तुझे देखकर मेरे नैना उलझ गए, होली आ गयी है’ आदि होलियों से होली गायन की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर एवं बाहर से आयी करीब एक दर्जन महिला होली दलों की होल्यारों ने होली गायन के साथ आपस में खूब मस्ती की। संचालन हेमंत बिष्ट एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, घनश्याम साह, मुकुल जोशी, भीम सिंह कार्की, आशू बोरा, मिथिलेश पांडे, ज्योति ढौंडियाल, दीपा पांडे, आभा साह, दिव्या साह, गौड़धरा महिला सेवा समिति से उमा सजवान, मंजू शक्टा, सुनीता पांडे आदि महिला होल्यार उपस्थित रहे।

New Delhi/Mumbai : आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभावना

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India's) (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की तीन...

Explore our articles