spot_img

Mumbai: पुणे के गैराज में आग लगने से 17 गाड़ियां खाक, कोई हताहत नहीं

मुंबई:(Mumbai) पुणे शहर के गंगाधाम इलाके (Gangadham area of Pune city) में स्थित एक गैराज में शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग जाने से 17 गाड़ियां जल गईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

पुणे शहर के गंगाधाम इलाके में स्थित एक गैरेज में शुक्रवार को तड़के तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तो 4 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग में 17 चार पहिया वाहन जल गए। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles