spot_img

South Salmara: मनकाचर में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

दक्षिण सालमारा :(South Salmara) दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिलांतर्गत मानकाचर थाना क्षेत्र के मानकाचर पूवेर द्वितीय खंड गांव में रात करीब 11 बजे पुलिस (police) ने छापा मारकर एक ड्रग्स तस्कर को भारी मात्रा में नशीली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि मानकाचर पुलिस थाना की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव के अजीज अहमद के घर पर छापा मारा और जमीन के अंदर छुपाकर रखे हुए नशीले पदार्थों को बरामद किया। इस संबंध में एक ड्रग्स तस्कर अजीज अहमद (28) को गिरफ्तार कर लिया।

अजीज अहमद पूवेर द्वितिय खंड गांव निवासी अजगर अली का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने अजीज अहमद के घर से 2016 एसपीएसएफईएन कैप्सूल बरामद किया, जिसका वजन 1,680 ग्राम है। वहीं 420 ग्राम वजन की 1400 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां और नशीली 20 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप जिसे बेरीकॉफ कहा जाता है, बरामद किया।

पुलिस ड्रग्स तस्कर अजीज अहमद को मानकाचर थाने ले गई है और आगे की जानकारी के लिए उससे पूछताछ कर रही है। अजीज अहमद के खिलाफ मानकाचर थाने में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तस्कर अजीज अहमद लंबे समय से नशे का कारोबार चलाकर युवाओं को तबाही की कगार पर धकेल रहा था।

Explore our articles