spot_img

Mumbai : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी भाजपा में शामिल

चंद्रशेखर बावनकुले का दावा- कांग्रेस बहुत से नेता भाजपा के संपर्क में
मुंबई : (Mumbai)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी (Senior Congress leader and former minister Padmakar Valvi) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पद्माकर वलवी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पद्माकर वलवी के भाजपा में जाने से कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को भाजपा में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में वलवी को सम्मान दिया जाएगा। बावनकुले ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के बहुत से कद्दावर नेता उनके संपर्क में है, इसलिए कांग्रेस पार्टी को इसके आगे भी बड़े झटके लगने वाले हैं। बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय और पिछड़े वर्ग को धोखा दिया है।

पद्माकर वलवी ने कहा कि उन्होंने अब तक कांग्रेस के लिए निष्ठापूर्वक काम किया है। हम मोदी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। हम भाजपा संगठन का काम निष्ठापूर्वक करेंगे। पद्माकर वलवी 1999 और 2014 के बीच तलोदा और शाहदा निर्वाचन क्षेत्रों से विधान सभा के लिए चुने गए थे। 2009 से 2014 तक वलवी कैबिनेट में मंत्री थे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता वाघ, प्रदेश महासचिव विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।

Explore our articles