spot_img

Haridwar : भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत

हरिद्वार:(Haridwar ) भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) का बुधवार सुबह एक सड़क दुघर्टना में निधन हो गया। वे करीब पचास वर्ष के थे। संजय की मौत की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

बताया गया कि भाजपा नेता संजय सिंह सुबह परिवार के साथ सहारनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। पथरी के निकट एक डंपर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी व दो बच्चे भी उनके साथ थे, जिसमें उनकी बेटी को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि डंपर चालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।

संजय सिंह के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महामंत्री आशुतोष शर्मा, विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रवक्ता लव शर्मा, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Mumbai : विवेक भीमनवार ने एमपीएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भीमनवार (Senior IAS officer Vivek Bhimanwar) को बुधवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में महाराष्ट्र पब्लिक...

Explore our articles