spot_img

Mumbai : जी सिने अवॉर्ड्स में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को मिले दस अवॉर्ड्स

मुंबई : जी सिने अवॉर्ड्स में फिल्म जवान को 10 अवॉर्ड्स मिले हैं। एटली की निर्देशित इस फिल्म ने बिना किसी शक के दर्शकों के दिलों पर अपना असर छोड़ा है। फिल्म ने अपने दमदार एक्शन, वीएफएक्स और दिलचस्प कहानी के दम पर सभी पर अपना जादू चलाया। फिल्म ने सिर्फ दर्शकों के दिलों पर ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई से भी अपना लोहा मनवाया है। जवान को लेकर दीवानगी अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 22वें जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में अपना दम दिखाया है।

फिल्म जवान को मिले अवार्डों की सूची

  • बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान को दिया गया।
  • बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी फिल्म जवान को मिला है।
  • बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड एटली ने जीता है।
  • बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड एटली ने जीता है।
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर को दिया गया।
  • बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड अनिरुद्ध रविचंदर को दिया गया।
  • बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड चालेया सॉन्ग के लिए कुमार को दिया गया।
  • बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड सुमित अरोड़ा को दिया गया।
  • बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड जवान के लिए रेड चिलीज़ ने जीता है।

इसके अलावा, बेस्ट एक्शन का अवॉर्ड जवान के लिए स्पिरो रज़ाटोस, एएन अरुसु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फकडी और सुनील रोड्रिग्स को दिया गया। इसके अलावा, फिल्म जवान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया गया है। जवान ने दर्शकों से खूब सारा प्यार पाया है, जिससे इसने आईएमडीबी के सबसे पॉपुलर इंडियन मूवीज 2023 के लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाई है। इसके अलावा, दर्शकों से मिले बेपनाह प्यार का सबूत यह भी है कि जवान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च को जाने वाली फिल्म भी बनी है।

उल्लेखनीय है कि एटली की निर्देशित, गौरी खान की प्रोड्यूस्ड और गौरव वर्मा की को-प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles