spot_img
Home latest New Delhi: महिला दिवस पर सरकार का तोहफा, एलपीजी सिलेंडर की कीमत...

New Delhi: महिला दिवस पर सरकार का तोहफा, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की छूट का फैसला

0
190

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को बड़ा तोहफा दिया है। इसकी खुशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर शुक्रवार को लिखा, ”महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा। इससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”