spot_img

Dehradun : मुख्यमंत्री धामी ने रखी आधारशिला, मील का पत्थर साबित होंगी 1055.57 करोड़ की 600 योजनाएं

उत्तराखंड के हर जिले को विकसित जिला बनाएगी सरकार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में 1055.57 करोड़ रुपये की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये योजनाएं देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। सरकार उत्तराखंड के हर जिले को विकसित जिला बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की भी हौसला अफजाई की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महिलाओं ने समय-समय पर अपनी क्षमताओं से प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, उसी प्रकार सरकार के सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के विकल्प रहित संकल्प की सिद्धि के लिए भी योगदान देंगी। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles