जींद : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिला के लिए लगभग 239 करोड़ दो लाख से ज्यादा की राशि से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया। इसी कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जींद के विधायक डा. कृष्णलाल मिढ़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, मुख्यालय से जिला के नोडल सिचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ राकेश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार पूरे राज्य में हरियाणा एक हरियाणवी एक के पथ पर चलते हुए एक समान विकास करवा रही है और यह विकास का पहिया यू ही चलता रहे, इसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जिला के लिए एक साथ लगभग 239 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों की सौगात देकर जींद जिला के इतिहास में नई इबारत लिखने का काम किया है।
22 करोड़ की लागत से पूरी हुई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
उन्होंने कहा कि जींद शहर के बीचोंबीच चल रही नहर पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से लगभग 800 फूट चौडा घाट का निर्माण करवाया जा रहा है । इसके अलावा एकल्व्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जल्द ही करवाया जाएगा। जिला में लगभग 22 करोड 19 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि की लागत पूरी हुई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा 216 करोड़ 83 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदपुर गांव में 78 लाख 46 हजार, धरौदी गांव के रांगरवाला तालाब पर 74 लाख 23 हजार, सुरजाखेड़ा गांव के चिल्लानी तालाब पर 64 लाख 63 हजार, कुचराना खुर्द गांव के ढिगसाना तालाब पर 64 लाख 29 हजार, दबैलन गांव में ब्राह्मणवाला तालाब पर 63 लाख 31 हजार, भौंसला गांव में नए तालाब पर 53 लाख 75 हजार रुपये की लागत, खानपुर गांव के जोहड़ पर 51 लाख 20 हजार, सुरबरा गांव में गौसाई वाला तालाब पर एक करोड़ 69 लाख 41 हजार, कलौदाखुर्द गांव में पुराना समाना तालाब पर 132 लाख 10 हजार, धमतान साहिब कुंड पर 127 लाख 29 हजार, नगूरां गांव में तीर्थ वाला तालाब पर तीन करोड़ 82 लाख 85 हजार, अलेवा में मॉडल लोकन तालाब पर 115 लाख 91 हजार, बेलरखां गांव के तीर्थ वाला तालाब पर एक करोड़ चार लाख 76 हजार, करसोला गांव में बनियोवाला तालाब 90 लाख 37 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।


