spot_img
Home latest New Delhi : सर गंगा राम अस्पताल में दिल्ली का पहला सफल...

New Delhi : सर गंगा राम अस्पताल में दिल्ली का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट, पेंटिंग का सपना होगा साकार

0
261

नई दिल्ली : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दिल्ली का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया है। 45 वर्षीय व्यक्ति के दोनों हाथों का प्रत्यारोपण किया गया है। पेशे से पेंटर इस व्यक्ति ने एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने सफलता पूर्वक हैंड ट्रांसप्लांट किया, जिसके बाद अब वो फिर से ब्रश थामते हुए पेंटिंग के सपनों को साकार कर सकेगा। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के साथ इसका श्रेय उस महिला को जाता है, जिसके अंग दान की वजह से ये सब संभव हो पाया। ब्रेन डेड घोषित की जा चुकी एक महिला की वजह से न सिर्फ इस पेंटर बल्कि कई और लोगों को भी नई जिंदगी मिली है।

दिल्ली की ही रहने वाली एक महिला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। महिला ने जिंदा रहते हुए अपने अंगों को दान करने की घोषणा की थी और अपने अंगों को किसी दूसरे के लिए इस्तेमाल की इजाजत दी थी। उसके बाद पेंटर की नई जिंदगी का रास्ता निकाल लिया गया। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित की गई महिला के अंग का इस्तेमाल करते हुए बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।