spot_img

Bhagalpur : 48 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल पांच अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर : जिले के सजौर थाना क्षेत्र में बीते रविवार को हुए युवक की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 5 अपराधियों को धर दबोचा है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को सीनियर एसपी आनंद कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसएसपी ने बताया कि 3 मार्च की देर शाम सजौर थाना क्षेत्र के डोमाबांध में मिथिलेश उर्फ मिथुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले के उद्भेदन को लेकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मंगलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सबसे पहले सूरज कुमार शाह को धर दबोचा गया। उसके बाद उसके इकबालिया बयान और निशानदेही के आधार पर घटना में शामिल कुल पांच लोगों को धर दबोचा गया। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य को लेकर मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किए हैं।

सीनियर एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी अंजलि का प्रेम प्रसंग गांव के सूरज साह के साथ था। जैसे ही मिथिलेश को इस बात की भनक लगी अंजलि और उसके प्रेमी सूरज ने मिथिलेश को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दे डाली। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 मार्च की देर शाम मृतक की पत्नी के साथ कुल 8 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या में शामिल 5 अपराधियों को धर दबोचा है।

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के...

Explore our articles