spot_img

Ahmedabad : कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर का इस्तीफा, मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे

अहमदाबाद : (Ahmedabad) कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर (Former Congress MLA Ambrish Der) मंगलवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। सोमवार को उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने उनके इस्तीफे की भनक लगने के साथ ही उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।

सोमवार सुबह अहमदाबाद के राजीव गांधी भवन में राहुल गांधी के गुजरात यात्रा के संबंध में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी। इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर की बैठक चल रही थी। अंबरीश डेर के बारे में जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने राहुल गांधी के संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ही अंबरीश डेर के 6 साल के लिए निलंबित की जानकारी दी।

अंबरीश डेर ने बताया कि वह मंगलवार को दिन के 12 से 12.30 बजे के आसपास भाजपा में शामिल हो जाएंगे।अंबरीश डेर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वहीं वर्ष 2017 से 2022 तक वे अमरेली जिले की राजुला सीट से विधायक रहे हैं। वर्ष 2022 में वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को गुजरात पहुंचेगी। यात्रा करीब तीन दिन तक गुजरात में रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी की पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी जहां एक तरफ तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ अंबरीश डेर के भाजपा में शामिल होने से तैयारियों को बड़ा झटका माना जा रहा है। अंबरीश डेर को रामकथाकार मोरारी बापू का काफी करीबी माना जाता है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles