spot_img

Kolkata : एक मई से अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल का आह्वान, यात्रियों को परेशानी की आशंका

कोलकाता : पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल का आह्वान किया गया है। रेलवे मेन्स फेडरेशन ने अगले मजदूर दिवस एक मई से हड़ताल शुरू करने का आह्वान किया है। उनके साथ केंद्र सरकार के 64 कर्मचारी संगठनों ने भी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। परिणामस्वरूप, यात्रियों को अत्यधिक परेशानी होने की आशंका है।

पुरानी पेंशन वापस लाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। इस संबंध में रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि जेएफआरओपीएस (एनजेसीए) पुरानी पेंशन वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। दिल्ली में धरना दिया गया, जुलूस निकाला गया। मांग पत्र सौंपने के बाद भी केंद्र टस से मस नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक 19 मार्च को केंद्र को दोबारा नोटिस दिया जाएगा। अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर रेलवे और अन्य केंद्रीय निकाय एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। इससे पहले 1974 में रेलवे हड़ताल हुई थी जो 20 दिनों तक चला।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles