spot_img

Shimla: हिमाचल में राज्ससभा की एक सीट के लिए मतदान आरंभ

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए सुबह 9:00 बजे मतदान शुरू हो गया है। 68 सदस्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जिससे उनके उम्मीदवार का चुना जाना तय माना जा रहा है लेकिन फिर भी विधानसभा में 25 विधायकों वाली भाजपा ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मैदान में है जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

कांग्रेस में विधायकों के विरोधी तेवरों को देखते हुए भाजपा को जीत की संभावना नजर आ रही है। उसी के चलते उन्होंने अपना उम्मीदवार उतारा है। सोमवार बीती रात कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक। इसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल रहे।

कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के चलते अपने विधायकों को विप जारी किया हुआ है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के विप को लेकर शिकायत दर्ज की है।

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह विधायकों को डराने का काम है। कांग्रेस पार्टी कानूनी तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए विप जारी नहीं कर सकती है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा किया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। उसके बाद पांज बजे से मतगणना होगी। मतदान केन्द्र विधानसभा परिसर के पुस्कालय में बनाया गया है।

Explore our articles