spot_img

Srinagar : हिजबुल और लश्कर से जुड़े चार नार्काे आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क

श्रीनगर : (Srinagar) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (एनआईए) ने शनिवार को हंदवाड़ा और कुपवाड़ा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार नार्काे आतंकी तस्करों की संपत्तियां कुर्क कीं हैं। संपत्तियों को नार्काे टेरर मॉड्यूल जांच के हिस्से के रूप में जब्त किया गया है।हंदवाड़ा में चारों आरोपितों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। एजेंसी ने यूएपीए की धारा 25 के तहत कुल 2.27 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

कुर्क की गई अचल संपत्तियों में एक बार आरोपित अफाक अहमद वानी का दो मंजिला घर, आरोपित मुनीर अहमद पांडे के नाम पर एक मंजिला आवास, तीसरे आरोपित सलीम अंद्राबी की संपत्ति और इस्लाम उल हक का दो मंजिला घर शामिल है। मामले में अब तक कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एनआईए ने 15 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

यह मामला हंदवाड़ा और कुपवाड़ा क्षेत्रों में सक्रिय लश्कर और हिजबुल द्वारा नापाक आतंकवादी गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए मादक पदार्थों की आय के उपयोग से संबंधित है।हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में वाहनों की जांच के दौरान एक काले बैग और बड़ी संख्या में 500 मूल्यवर्ग के भारतीय मुद्रा नोटों की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था। यह बरामदगी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद क्रेटा कार से की गई।

कार के ड्राइवर अब्दुल मोमिन पीर से प्रारंभिक पूछताछ में नार्काे-आतंकवादी सांठगांठ का खुलासा हुआ, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू हो गई। घरों की प्रारंभिक तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्रियों के अलावा 21 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles